रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे मजबूत होकर 83.95 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2024

रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे मजबूत होकर 83.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी की निकासी से स्थानीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.97 अंक पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 688.69 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Cancer Treatment में Game Changer बनेगी China की यह दवा? Lung Cancer का खतरा 34% कम हुआ

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान