Indian Rupee vs. US Dollar | डॉलर के मुकाबले रुपये में 15 पैसे का सुधार, शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत और डॉलर इंडेक्स में गिरावट से मिला सहारा

By रेनू तिवारी | Jul 10, 2026

घरेलू शेयर बाजारों में आई जोरदार तेजी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से भारतीय रुपये में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती दर्ज की गई। रुपया शुरुआती सत्र में 15 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.32 पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी ने भी भारतीय मुद्रा को सहारा देने का काम किया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली और पश्चिम एशिया में तनाव से जुड़ी अनिश्चितताओं का स्थानीय मुद्रा पर दबाव रहा, जबकि घरेलू शेयर बाजारों में दिन की मजबूत शुरुआत से रुपये को समर्थन मिला।

इसे भी पढ़ें: India-Australia Relations | प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के विपक्ष के नेता से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

रुआती कारोबार में 694.83 अंक चढ़कर 77,423.82 अंक पर जबकि निफ्टी 195.95 अंक की बढ़त के साथ 24,154.85 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.75 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 532.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला

25 August History: Shane Warne के 400 टेस्ट विकेट और भारत की विश्व कप जीत

Chhatrapati Sambhajinagar हादसा: रिश्तेदार ने Mobile फोन विवाद को बताया अफवाह