दूसरी बार पिता बने हैरी पॉटर स्टार Rupert Grint, गर्लफ्रेंड Georgia Groome के साथ किया बेटे का स्वागत

By एकता | Apr 28, 2025

'हैरी पॉटर' में रॉन वीसली का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर रूपर्ट ग्रिंट दूसरी बार पिता बन गए हैं। एक्टर ने रविवार को अपने बेटे के जन्म की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने बेटे के आगमन की खुशखबरी साझा की। आपको बता दें, रूपर्ट और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ग्रूम ने 2020 में अपने पहले बच्चे 'एक बेटी' का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने वेडनेसडे रखा।

इसे भी पढ़ें: Surprise.... वैश्विक प्रीमियर से छह दिन पहले भारत में रिलीज होगी Tom Cruise की Mission Impossible

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता और उनकी पार्टनर जॉर्जिया ग्रूम को उत्तरी लंदन के हैम्पस्टेड में अपने नवजात बेटे के साथ देखा गया। दंपति ने नवजात बेटे को कंबल में लपेटा हुआ था। इस दौरान दंपति ने बारी-बारी से अपने नवजात बेटे को अपनी बाहों में थामे रखा।

प्रमुख खबरें

NTA के सख्त नियम और हाई सिक्योरिटी के बीच आज होगा NEET UG 2026 Re Exam

क्या फिर परवान चढ़ा Tamannaah-Vijay का इश्क? Breakup के बाद साथ देख Fans बोले- कपल गोल्स

Britain में सियासी भूचाल, अपनी ही पार्टी में घिरे PM Keir Starmer, इस्तीफे की अटकलें हुईं तेज

Abhinandan Varthaman Birthday: Vir Chakra विजेता Abhinandan का जन्मदिन: जब Pakistan में घुसकर दिखाई थी अदम्य वीरता