राजस्थान में ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल शुरू, 58 लाख से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए 58 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण करवाया है। गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें अवसर और माहौल के साथ-साथ सरकारी प्रोत्साहन मुहैया कराने की जरूरत है। जयपुर में सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में गहलोत ने कहा, सरकार ने युवाओं को प्रोत्साहन देने का फैसला किया है। जीवन में खेलों के महत्व से इनकार नहीं किया जा सकता। खेल हमें तत्काल फैसला करने की क्षमता, दूरदृष्टि, जीतने की इच्छा-शक्ति और खेल को खेल भावना से खेलने की सीख देते हैं। ये व्यक्तित्व में निखार भी लाते हैं।

वहीं, शहरी ओलंपिक में कबड्डी (बालक/बालिका वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक/बालिका वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग), एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर), फुटबॉल (बालक/वर्ग), बास्केटबॉल (बालक/बालिका वर्ग) स्पर्धाएं होंगी।अधिकारियों के मुताबिक, इन खेलों के लिए कुल 58.51 लाख खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण खेलों के लिए 46,12,365 और शहरी खेलों के लिए 12,38,267 पंजीकरण हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल 11,252 पंचायतों और 535 नगर निकायों में एक साथ शुरू हुए हैं। इन खेलों के लिए राज्य सरकार ने 130 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा