माली पर प्रतिबंधों के लिए संयुक्त राष्ट्र के समर्थन को रूस और चीन ने बाधित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2022

संयुक्त राष्ट्र। रूस और चीन ने माली में अगले माह होने वाले चुनावों को 2026 तक टालने के फैसले के कारण देश पर नये प्रतिबंधों का समर्थन करने से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को मंगलवार को रोक दिया। माली के सैन्य नेतृत्व का चुनाव टालने का फैसला संकटग्रस्त पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र में लोकतंत्र बहाली के लिए एक झटका है। संयुक्त राष्ट्र में केन्या के राजदूत मार्टिन किमानी ने कहा कि पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्रीय समूह ‘‘इकोवास’’ द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का समर्थन करने वाले, फ्रांस द्वारा तैयार प्रस्तावित मसौदा बयान पर गोपनीय तरीके से हुई चर्चा के बाद वह इस बात से “निराश” हैं कि परिषद इससे सहमत नहीं हुई।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी