यूक्रेन विवाद पर भारत के स्टैंड को रूस ने सराहा, कहा- दोनों देशों की साझेदारी ठोस नींव पर आधारित है

By अंकित सिंह | Feb 23, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत के साथ-साथ पूरे विश्व की नजर इस पर है। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस यूक्रेन के ताजा हालात पर चर्चा हुई। इस चर्चा में भारत ने भी अपना पक्ष मजबूती से रखा। इसी संदर्भ में रूस ने भारत के पक्ष की सराहना करते हुए इसका स्वागत किया है। भारत में रूस के मिशन के उप प्रमुख रोमन बाबुश्किन ने कहा कि भारत फिलहाल एक जिम्मेदार वैश्विक शक्ति के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि हम भारत के स्वतंत्र स्थिति का स्वागत करते हैं जिसे उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दो बार लिया है। रोमन बाबुश्किन ने कहा कि सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत के विचार दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को दर्शाती है। रूस की ओर से कहा गया है कि भारत वर्तमान में जिम्मेदार वैश्विक शक्ति के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और यह वैश्विक मामलों के लिए एक स्वतंत्र और संतुलित दृष्टिकोण भी अपनाता है। रूस की ओर से यह भी कहा गया है कि रूस-भारत साझेदारी एक मजबूत और ठोस नींव पर आधारित है। यह आपसी विश्वास पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारी साझेदारी उसी स्तर पर आगे भी जारी रहेगी जिसका हम आज आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा, हमने रक्षा क्षेत्र में 10 साल के सहयोग के कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए हैं। हमारे पास पाइपलाइन में बहुत सी बड़ी परियोजनाएं हैं और हमें पूरा विश्वास है कि हमारी सभी योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की जाएंगी। आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कहा कि हम यूक्रेन की पूर्वी सीमा पर हो रही गतिविधियों और रूसी संघ द्वारा इस संबंध में की गई घोषणा सहित पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

बेटे के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए लंदन रवाना हुए उदयनिधि स्टालिन

भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, द्विपक्षीय व्यापार सात अरब डॉलर के पार

झारखंड के पलामू में बिहार ले जाए जा रहे 14 लड़कियों समेत 27 नाबालिग बच्चे मुक्त कराए गए

Vietnam के Phu Quoc में छुट्टियां बनी मातम, Speedboat पलटने से 15 भारतीय Tourists की दर्दनाक मौत