रूस ने भारत में आतंकी हमले की योजना बना रहे IS के आत्मघाती हमलावर को किया गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Aug 22, 2022

रूस ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आंतकी कथित तौर पर आत्मघाती हमले का प्रयास करने के लिए भारत की यात्रा करने की योजना बना रहा था। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार आतंकवादी ने "भारत के सत्तारूढ़ हलकों के प्रतिनिधियों में से एक" के खिलाफ हमले की योजना बनाई। रूस में एफएसबी ने मध्य एशियाई क्षेत्र के एक देश के मूल निवासी अंतरराष्ट्रीय संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा रूस में प्रतिबंधित एक सदस्य की पहचान की और उसे हिरासत में लिया।

इसे भी पढ़ें: ताइवान पर चीन की तिलमिलाहट, यूक्रेन- रूस की जंग के बीच ऑस्ट्रेलिया में 17 देशों के बीच युद्धाभ्यास, भारत भी हुआ शामिल | Pitch Black Exercise

गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट और इसकी सभी गतिविधियों को रूस में आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित किया गया है। रूस के गृह मंत्रालय के मुताबिक IS अपनी विचारधारा को प्रचारित करने के लिए विभिन्न इंटरनेट आधारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है। इस संबंध में संबंधित अलर्ट सभी सुरक्षा एजेंसियां साइबर स्पेस पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand के उच्च शिक्षा मंत्री Sudivya Kumar का 56 साल की उम्र में निधन

Ayodhya Court ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 18 सितंबर तक बढ़ाई

Kishtwar नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर बोले Sunil Sharma, न्याय की लड़ाई जारी रहेगी

Assam में प्रणब डोले पर NSA लगाने के खिलाफ Gaurav Gogoi ने खोला मोर्चा