पूर्वी यूक्रेन में रूस के आक्रमण ने इस यूद्ध को और हिंसक एवं विध्वंसकारी बना दिया: संरा प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2022

संयुक्त राष्ट्र|  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में रूस के आक्रमण ने इस युद्ध को अनिवार्य रूप से अधिक ‘‘हिंसक, रक्तरंजित और विध्वंसकारी’’ बना दिया है।

गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले और 24 अप्रैल ईस्टर रविवार तक चलने वाले चार दिवसीय पवित्र सप्ताह में आक्रमण पर मानवीय आधार पर रोक की मांग की ताकि मानवीय गलियारे खोले जा सकें। उन्होंने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि यूक्रेन में युद्धविराम के लिए कई पक्षों द्वारा किए गए प्रयास विफल रहे हैं।

गुतारेस ने कहा, ‘‘ चार दिन की ईस्टर अवधि लोगों की जिंदगियां बचाने के लिए एकजुट होने और यू्क्रेन की पीड़ा समाप्त करने के लिए बातचीत बढ़ाने के लिहाज से होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Zelenskyy की पेशकश पर भड़के Donald Trump, बोले- तुम्हारी Drone मदद नहीं चाहिए

Jyotiraditya Scindia की Digital क्रांति, Guna का Umri बना देश का पहला Phygital समृद्धि केंद्र

टी20 ओपनर के लिए रोहित नहीं, क्रिस गेल और सहवाग हैं Virat Kohli की पहली पसंद

IRCTC का शानदार April Tour Package: सस्ते में घूमें Andaman और Leh, बुकिंग शुरू