एक रिपोर्ट का दावा, रूस ने 12 घंटे के भीतर सीरिया के 4 अस्पतालों पर बरसाए बम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2019

वाशिंगटन। रूस के युद्धक विमानों ने कुछ महीने पहले सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में 12 घंटे के भीतर चार अस्पतालों पर बम बरसाए थे। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर में यह दावा किया गया है। खबर के अनुसार ‘नबाद अल-हयात सर्जिकल अस्पताल’ पर हमले की आशंका के चलते कर्मचारियों ने उसे तीन दिन पहले (हमले से) ही खाली कर दिया था। 12 घंटे के भीतर किए इन हमलों की शुरुआत पांच मई को हुई थी।

रूस के ‘ग्राउंड कंट्रोलर’ ने पायलट को अस्पताल की सटीक जानकारी दी थी। उसी ने हमले करने का निर्देश भी दिया था, जिसके बाद पायलट ने बमबारी की। इससे कुछ किलोमीटर दूर ‘कफर नबल सर्जिकल अस्पाल’ पर भी थोड़ी देर बाद कई बम गिराए गए। इसके अलावा रूस के युद्धक विमानों ने उन 12 घंटे के भीतर ‘कफर जिता केव अस्पताल’ और ‘अल-अमल ऑर्थोपेडिक अस्पताल’ को भी निशाना बनाया।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया में मानवीय सहायता के लिए दिए 5 करोड़ डॉलर

इन चारों अस्पतालों ने हवाई हमले से बचने के लिए संयुक्त राष्ट्र से सम्पर्क किया था। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अस्पतालों पर हुए हमलों को लेकर पिछले महीने आंतरिक जांच शुरू करने की घोषणा भी की थी। 

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन