रूस का यूक्रेन की इमारत पर मिसाइल से हमला, एक व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2024

यूक्रेन के शहर क्रिवी रिह में मंगलवार को एक रूसी बैलिस्टिक मिसाइल ने एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गवर्नर सेरही लिसाक ने कहा कि हमले में कम से कम 11 अन्य लोग घायल हो गए और चार मंजिला इमारत के मलबे के नीचे और भी लोग फंसे हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो से पता चला कि इमारत का एक तरफ का हिस्सा लगभग पूरी तरह से ढह गया है। यह हमला तब हुआ जब यूक्रेन 25 दिसंबर को दूसरी बार आधिकारिक तौर पर क्रिसमस मनाने की तैयारी कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ