Russia का बड़ा दावा, पड़ोसी देश में कुछ बड़ा खेल करने वाला है भारत

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2024

रूस की सरकारी मीडिया ने भारत को लेकर ऐसा दावा किया है, जिससे पूरी दुनिया में हड़कंप मच सकता है और पाकिस्तान व चीन जैसे देशों के सीने पर तो सांप ही लोटने लगेंगे। रूसी मीडिया ने कहा है कि नेपाल के तीन एयरपोर्ट्स पर अब भारत का कब्जा होगा। चीन के कर्ज से परेशान होकर नेपाल अपने तीन स्ट्रैजिक एयरपोर्ट भारत को दे सकता है। इनमें से दो एयरपोर्ट का निर्माण तो खुद चीन ने करवाया था। नेपाल जो तीन एयरपोर्ट भारत को सौंपना चाहता है वो त्रिभुवन इंटरनेशन एयरपोर्ट, पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गौतम बुद्ध इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी भारत को सौंपना चाहता है। पोखरा और गौतम बुद्ध एयरपोर्ट का निर्माण चीन ने करवाया था। इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में यही दो एयरपोर्ट हैं। 

इसे भी पढ़ें: कालापानी, लिपुलेख नेपाल का हिस्सा...पीएम प्रचंड ने भारत के क्षेत्रों को लेकर फिर दिया विवादित बयान

वहीं गौतम बुद्ध इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण भी चीन की मदद से किया गया था। इस एयरपोर्ट का निर्माण भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी के पास किया गया था। पीएम मोदी 2022 में बुद्ध पूर्णिमा पर जाने के दौरान यहां अपना हैलिकॉप्टर लैंड कराने से इनकार कर दिया था। बाद में 20 किलोमीटर दूर एक अलग हेलीपैड का बनाया गया था और पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर वहां लैंड किया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि ये एयरपोर्ट भी भारत को मिल सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police Traffic Advisory: BRICS सम्मेलन और क्रिकेट मैच को लेकर पाबंदियां

Gonda में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड का चौथा आरोपी Varun Singh गिरफ्तार

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे