तबाही की कगार पर यूक्रेन! रूस ने बड़े शहर ओडेसा में की बमबारी, पुतिन वार्ता के लिए ईरान गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2022

कीव। रूस के सुरक्षा बलों ने मंगलवार तड़के दक्षिणी यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा के आसपास के गांवों पर मिसाइल दागकर इमारतों, एक स्कूल और एक सामुदायिक केंद्र को निशाना बनाया। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के अनाज के निर्यात को खोलने के लिए संयुक्त राष्ट्र समर्थित प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए ईरान में हैं। रूसी सेना ने ओडेसा क्षेत्र में सात कैलिबर क्रूज मिसाइल दागी।

इसे भी पढ़ें: लद्दाख गतिरोध को सुलझाने के लिए भारत-चीन सैन्य वार्ता रचनात्मक, दूरंदेशी : बीजिंग

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में रूसी सैनिकों की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। इस बीच, पूर्वी हिस्से में यूक्रेन के सैनिक क्षेत्र पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्सक में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। दोनेत्सक के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने टेलीविजन पर कहा, ‘‘मिसाइल हमलों से शहरों के बुनियादी ढांचे को व्यवस्थित रूप से नष्ट किया जा रहा है और आवश्यक सुविधाओं से वंचित नागरिक आबादी सबसे ज्यादा प्रभावित है।’’

वहीं, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने युद्ध को लेकर अपने आकलन में कहा कि रूस आक्रमण की शुरुआत से ही प्रभावी क्षमता दिखाने में संघर्ष कर रहा है और दिन बीतने के साथ यह समस्या गंभीर होती जा रही है। मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना आगे कुछ और क्षेत्रों पर नियंत्रण बना ले लेकिन उसकी युद्धक क्षमता कमजोर हुई है।

प्रमुख खबरें

तेल ले लूंगा, लेकिन...ईरान को अल्टीमेटम देते-देते ट्रंप ने बताई अपने दिल की बात

ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें

Sanju Samson के Body Language पर भड़के Fans, Chennai की हार के बाद Social Media पर बवाल।

भारतीय बॉक्सर Vishwanath Suresh का पंच, World No.1 को नॉकआउट कर सेमीफाइनल में बनाई जगह