कीव में रूस ने मचा दी भीषण तबाही, लोग बंकरों में छुपे

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2025

यूक्रेन की राजधानी कीव एक बार फिर रूस के भीषण मिसाइल और ड्रोन हमलों की चपेट में आ गई। रूस ने बुधवार देर रात यूक्रेन पर 700 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। इन हमलों से कई इलाकों में 10 लोग घायल हो गए। कीव के मेयर विताली क्लिचको ने बताया कि शहर में इमारतें, गोदाम, ऑफिस और अन्य गैर-आवासीय ढांचे हमले की चपेट में आए हैं। रूस ने हाल के हफ्तों में यूक्रेनी एयर डिफेंस को पस्त करने के लिए बार-बार डिकोय ड्रोन और मिसाइलों से हमले तेज किए हैं। बीते दो हफ्तों में ये तीसरी बार है जब रूस ने इतना बड़ा हमला किया।

इसे भी पढ़ें: China पर अमेरिका ने लगा दिया अब कौन सा नया बैन? ड्रैगन बोला- ये तो सीधा भेद-भाव है

रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों के बीच दो दौर की सीधी शांति वार्ता से लड़ाई रोकने में कोई प्रगति नहीं हुई है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि संभावित तीसरे दौर की वार्ता की कोई तारीख तय नहीं है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि उनके रूसी समकक्ष, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मलेशिया में मुलाकात के बाद अमेरिका और रूस ने शांति वार्ता के लिए नए विचारों का आदान-प्रदान किया है। इससे पहले, कीव के मेयर विताली क्लित्स्को ने ‘टेलीग्राम’ पर एक ‘पोस्ट’ के जरिए बताया कि शेवचेनकिव्स्की जिले में एक आवासीय इमारत में आग लग गई और बचावकर्मी राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। रूस ने हाल में बड़े पैमाने पर हवाई हमले करके यूक्रेनी वायु रक्षा को कमजोर करने की कोशिश की है।

प्रमुख खबरें

Dr Manmohan Singh Birth Anniversary: विरोधी भी थे मनमोहन सिंह के सरल स्वभाव के कायल, बिना चुनाव लड़े बने थे PM

Kriti Sanon ने महिलाओं के खिलाफ नफरत पर उठाई आवाज, बोलीं- मर्दों को सिखाएं...

कश्मीर पर आई बात तो भारत ने हिला डाले 57 मुस्लिम देश! PoK पर भी दे दिया अल्टीमेटम

Super El Nino से दुनियाभर में 4.51 लाख मौतों की आशंका, सह-लेखिका ने समझाई शोध की कार्यप्रणाली