By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2022
कीव| रूसी विदेश मंत्रालय का कहना है कि मास्को यूरोप की परिषद से हट रहा है।
मंत्रालय ने कहा कि उसने महाद्वीप के प्रमुख मानवाधिकार संगठन को छोड़ने के रूस के फैसले के बारे में औपचारिक नोटिस मंगलवार को यूरोप की परिषद के महासचिव मारिजा पेजसिनोविक बुरिक को सौंप दिया।
इसने कहा कि यह कदम यूरोप की परिषद के रूस की सदस्यता को निलंबित करने के 25 फरवरी के फैसले के बाद उठाया गया। मंत्रालय ने आरोप लगाया कि यूरोप की परिषद रूस पर दबाव बनाने का एक साधन बन गई है।
उसने आरोप लगाया कि यह उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और यूरोपीय संघ से काफी प्रभावित है।