जिसका पाकिस्तान को डर था, रूस ने भारत के लिए वही किया

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2026

भारत और रूस की दोस्ती कितनी गहरी और विश्वास से भरी है। इसका इतिहास काफी लंबा है। इस दोस्ती को तोड़ने के लिए न जाने कितनी कोशिशें की गई। दबाव और धमकी वाली राजनीति अपनाई गई। लेकिन फिर भी रूस और भारत की मजबूत दोस्ती में कोई भी दरार नहीं डाल पाया। जब-जब भारत पर कोई भी संकट आया तब-तब रूस भारत के साथ चट्टान की तरह ढाल बनकर खड़ा दिखाई दिया। एक बार फिर जब बॉर्डर पर तनाव जैसी स्थिति बनी हुई है तो रूस ने भारत को ऐसा बाहुबली भेजा है कि जिसने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। रूस ने जैसे ही ये खतरनाक हथियार भेजा है तो पाकिस्तान में इस बात की चर्चा जमकर हो रही है कि कहीं भारत फिर से कुछ बड़ा करने वाला तो नहीं है। क्योंकि जिस सुदर्शन चक्र को रूस ने भारत भेजा है, वह कुछ महीनों पहले ही पाकिस्तान को धुआधुआ करते हुए भीषण तबाही मचा चुका है। 

इसे भी पढ़ें: दोस्त हो तो Russia जैसा हो, India को सौंपी S-400 की 4th Squadron, आसमान में अभेद्य रक्षा कवच तैयार, दुश्मन मिसाइलें हवा में होंगी तबाह

एक आधुनिक लंबी दूरी का एयर डिफेंस सिस्टम है। भारत में इसे सुदर्शन नाम दिया गया है। यह लड़ाकू विमान ड्रोन, क्रूज मिसाइल, बैलस्टिक मिसाइल और कुछ स्टेल्थ लक्ष्यों को भी निशाना बना सकता है। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी लंबी दूरी और तेज प्रतिक्रिया क्षमता है। S400 के साथ शक्तिशाली रडार लगे होते हैं। यह करीब 600 कि.मी. दूर तक हवा में ही हो रही गतिविधियों का पता लगा सकते हैं। यह सिस्टम एक साथ कई लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता है। इसके बाद अलग-अलग प्रकार की मिसाइलों के जरिए उन्हें निशाना बनाया जा सकता है। हवाई हमले की सूरत में एयर डिफेंस सिस्टम कितना जरूरी है? इसका उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर से लेकर ईरान की जंग में देखने को मिला है। यही वजह है कि भारत लगातार अपनी हवाई रक्षा को मजबूत करने में लगा है। जहां रूस ने चौथा S400 एयर डिफेंस सिस्टम भारत भेजकर पाकिस्तान जैसे दुश्मनों की नींद उड़ा दी है।

प्रमुख खबरें

Guwahati के होटल बिलास इन में 5 लोगों की नृशंस हत्या, लीज विवाद में अंधाधुंध गोलीबारी, जानें इस खूनी वारदात की पूरी कहानी

US Dollar के मुकाबले Rupee 7 पैसे गिरा, 95.22 के स्तर पर खुला

Diwali Box Office Clash | Ramayana Part 1 और मोहरा के बीच Godzilla Minus Zero की एंट्री, जानें क्या है IMAX स्लॉट्स का दिलचस्प ट्विस्ट

Cyclone Arnab | चक्रवात अर्नब ने धारण किया अत्यंत भीषण रूप! 140 किमी/घंटे की रफ्तार से टकराने की आशंका, आंध्र-ओडिशा में अलर्ट पर 5.7 लाख लोग