Hamas की सुंरगों में रूस की एंट्री, इजरायल को क्यों आई भारत की याद?

By अभिनय आकाश | Nov 02, 2023

इजरायल हमास जंग में अचानक रूस और भारत का जिक्र हुआ है। इजरायल रूस से डर गया है तो भारत से शिकायत कर रहा है। आपको बता दें कि एक तरफ तो हमास के आतंकी रूस को गाजा की खतरनाक सुरंगों में ले गए। वहीं दूसरी तरफ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को लेकर ऐसा कुछ कहा है जो आपको हैरान कर देगा। हमास के आतंकी रूस की सरकारी मीडिया रशिया टुडे के एक पत्रकार को जमीन से 200 फीट अंदर बनी टनल में ले गए। रूसी पत्रकार जैसे ही सुरंग में पहुंचा तो वहां हमास के मारे गए आतंकियों के पोस्टर दिखें। इसके अलावा हमास के कई खतरनाक आतंकी हथियारों के साथ सुरंग में बैठे हुए थे। 

इसे भी पढ़ें: फिर से इजरायल जाएंगे एंटनी ब्लिंकन, करेंगे हालात की समीक्षा

हमास चाहता है कि उसे इस जंग में रूस का साथ मिल जाए। रूस का मीडिय ईस्ट में जबरदस्त प्रभाव है, इसलिए रूस को खुश करने के लिए हमास के आतंकी रूसी पत्रकार को सुरंगों में ले गए। लेकिन ठीक इसी समय नेतन्याहू ने भारत को लेकर एक शिकायत की। नेतन्याहू ने कहा कि जंग को रोकने के लिए जो प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र में लाया गया। उस प्रस्ताव की भारत और कुछ पश्चिमी देशों को निंदा करनी चाहिए थी। आपको बता दें कि भारत ने अपनी न्यूट्रल पॉलिसी के तहत इस प्रस्ताव से दूरी बना ली थी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर