Russia ने अमेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच की गिरफ्तारी तीन महीने के लिए बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2023

मॉस्को। रूस की एक अदालत ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार इवान गेर्शकोविच की गिरफ्तारी मंगलवार को तीन महीने के लिए बढ़ा दी। गेर्शकोविच शीत युद्ध के बाद जासूसी के आरोप में रूस में हिरासत में लिए जाने वाले पहले अमेरिकी संवाददाता हैं। इवान गेर्शकोविच (31) एक अमेरिकी नागरिक हैं, उन्हें 30 अगस्त तक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है। उन्हें रूस में एक रिपोर्टिंग यात्रा के दौरान जासूसी के आरोप में मार्च में गिरफ्तार किया गया था। वहीं गेर्शकोविच, उनके नियोक्ता और अमेरिकी सरकार ने उनके जासूस होने के आरोपों से इनकार किया है।

इसे भी पढ़ें: बुल्गारिया के लेखक जॉर्जी गोस्पोडिनोव को ‘टाइम शेल्टर’ के लिए मिला अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार

रूसी अदालत की मंगलवार की सुनवाई के बारे में पहले से घोषणा नहीं की गई थी और पूरे मामले को गोपनीय रखा गया है। रूसी अधिकारियों ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है कि उनके पास गेर्शकोविच के खिलाफ जासूसी के आरोपों को साबित करने के लिए क्या सबूत हैं। मीडिया को विभिन्न विधिक कार्यवाहियों से दूर रखा गया है। अमेरिकी सरकार ने कहा है कि गेर्शकोविच को गलत तरीके से हिरासत में रखा गया है और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। वह मॉस्को की लेफोर्टोवो जेल में बंद हैं।

प्रमुख खबरें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने राष्ट्रीय प्रेरणा, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया बाल पुरस्कार

भारत के माहौल को जानबूझकर दूषित किया जा रहा है : क्रिसमस घटनाओं पर अभिषेक बनर्जी का केंद्र पर सीधा हमला

तिरुवनंतपुरम में ढहा वाम गढ़, भाजपा का पहला मेयर; केरल में बड़ा सियासी मोड़

Winter Skin Care: बिना मेकअप के पाएं ग्लोइंग स्किन, स्किनिमलिज्म से सर्दियों में निखारें त्वचा