40 विमान उड़ते ही रूस का पहला बयान आया सामने, भयंकर गुस्से में पुतिन!

By अभिनय आकाश | Jun 02, 2025

रूस ने तीन साल से जारी युद्ध में ड्रोन की संख्या के लिहाज से यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला किया।यूक्रेन की वायुसेना ने यह जानकारी दी। यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि देश पर 472 ड्रोन से हमले किये गए। यूक्रेन की वायु सेना के संचार प्रमुख यूरी इग्नाट ने बताया कि रूसी सेना ने ड्रोन के हमले के साथ-साथ सात मिसाइलें भी दागीं। यूक्रेन ने रूस के अंदर घुसकर चार हजार किलोमीटर अंदर जाकर हमला किया। इस हमले में रूस के 41 बॉम्बर्स तबाह हो गए हैं। अब तक का ये सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। इस हमले के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं यूक्रेन ने दावा किया है कि इन हमलों में रूसे के पांच बड़े एयरबेस तबाह हुए हैं। हालांकि रूस की ओर से भी एक बयान सामने आ गया है।

इसे भी पढ़ें: रूस के साथ वार्ता के लिए इस्तांबुल में प्रतिनिधिमंडल भेजेगा यूक्रेन: जेलेंस्की

विस्फोट के कारण दो पुल ढहे

पश्चिमी रूस में शनिवार रात में विस्फोटों के कारण दो पुल ढह गए और दो ट्रेन पटरी से उतर गईं। इनमें से एक घटना में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने हालांकि विस्फोटों के कारणों के बारे में नहीं बताया। यूक्रेन की सीमा से लगे ब्रायंस्क क्षेत्र में स्थित पहला पुल शनिवार को एक यात्री ट्रेन के ऊपर गिर गया, जिससे कई लोग हताहत हुए। कुछ घंटे बाद, अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन की सीमा से लगे पास के कुर्स्क क्षेत्र में एक पुल के ढह जाने से दूसरी ट्रेन भी पटरी से उतर गई। स्थानीय कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर खिनशतेन ने रविवार को बताया कि विस्फोट के कारण पुल ढहने की इस दुर्घटना में एक मालगाड़ी पटरी से उतरकर सड़क पर गिर गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण आग लग गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi   

प्रमुख खबरें

रेस्टोरेंट जैसी South Indian Chutney का सीक्रेट; Peanut-Coconut चटनी में तड़के का सही तरीका जानें

Commonwealth Games 2026: Rishikanta Singh Chanambam का धमाकेदार प्रदर्शन, Snatch में नया Record बनाकर जीता Silver Medal

Tej Pratap Yadav की आधी रात Arrest पर भड़के Prashant Kishor, कहा- Jan Suraaj के समर्थन से डरी सरकार

Karnataka के पूर्व सीएम Siddaramaiah का बड़ा फैसला, 2028 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव