यूक्रेन में रूस की सेनाएं अस्थायी तौर पर संघर्ष विराम करेंगी, तीसरे दौर की वार्ता की भी घोषणा की गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2022

लवीव। यूक्रेन के दो शहरों में रूस की सेनाएं अस्थायी तौर पर रविवार को संघर्ष विराम करेंगी। यूक्रेन के दो अलगाववादी और रूस समर्थक क्षेत्रों के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले जारी बमबारी के बीच, नागरिकों को निकालने का समझौता विफल हो गया था। अलगाववादियों के कब्जे वाले इलाके दोनेत्स्क में सेना के प्रमुख एडुअर्ड बसूरिन ने कहा कि मारियूपोल और वोलनोवाखा शहरों के निवासियों के लिए सुरक्षित गलियारा रविवार को खोला जाएगा। अधिकारी ने यह नहीं बताया कि संघर्ष विराम कितनी देर तक रहेगा या संघर्ष विराम के साथ लोगों को निकाला जाएगा या नहीं।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान: मस्जिद में हुए विस्फोटों के लिए जिम्मेदार नेटवर्क का खुलासा करने का अधिकारियों का दावा

यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा था कि शहर पर हमला हो रहा था इसलिए निकासी अभियान को रोक दिया गया था। रविवार को लोगों को निकालने के अभियान की घोषणा के साथ ही रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत की घोषणा की गई। यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य डेविड अरखामिया ने कहा कि वार्ता सोमवार को होगी। उन्होंने इस संबंध में इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी।

प्रमुख खबरें

JP Nadda का छात्रों को बड़ा ऑफर: हमारे घर या दफ्तर आइए, Paper Leak पर बात करेंगे

24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील

बहराइच में खौफनाक वारदात: साफ खाना नहीं बनाने का आरोप लगाकर कलयुगी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटा

NEET Paper Leak Controversy: केंद्र बुलाएगा Floor Leaders की अहम मीटिंग, विपक्ष से चर्चा की अपील