यूक्रेन की सीमा के पास रूस ने किया 7,000 और बलों को तैनात, क्या अमेरिका लेगा एक्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2022

कीव। यूक्रेन ने रूस के बढ़ते दबाव के बीच बुधवार को झंडा लहराकर राष्ट्रीय एकता का प्रदर्शन किया, जबकि अमेरिका ने कहा कि रूस ने यूक्रेन की सीमा से बलों की वापसी की अपनी घोषणा के विपरीत क्षेत्र में कम से कम 7,000 और बलों को तैनात किया है। यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका अभी तक हकीकत में नहीं बदली है, लेकिन अमेरिका और उसके सहयोगियों का कहना है कि इसकी आशंका अब भी उतनी ही अधिक बनी हुई है। पश्चिमी देशों के अनुमान के अनुसार, रूस ने यूक्रेन के पूर्व, उत्तर और दक्षिण में 1,50,000 से अधिक बलों को तैनात किया है।

इसे भी पढ़ें: एयर इंडिया को वित्तीय रूप से मजबूत, प्रौद्योगिकी में दुनिया की अग्रणी एयरलाइन बनाएंगे : चंद्रशेखर

रूस ने इस प्रायद्वीप को 2014 में अपने भू-भाग में मिला लिया था। उसने घोषणा की कि और टैंक इकाइयों को ट्रेन में रखा जा रहा है, ताकि प्रशिक्षण अभ्यास के बाद उनके स्थायी अड्डे को वापस भेजा जा सके। रूसी लड़ाकू विमानों ने बुधवार को बेलारूस के हवाई क्षेत्र में प्रशिक्षण उड़ानें भरी, जो उत्तर की ओर से यूक्रेन के पड़ोस में है। वहीं, अर्द्ध-सैनिक बलों ने गोलीबारी का अभ्यास किया। अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी देशों ने पाया है कि रूस ने यूक्रेन के निकट 7,000 अतिरिक्त बलों को तैनात किया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ‘एबीसी न्यूज’ से कहा, ‘‘हमने बलों की वापसी का कोई संकेत नहीं देखा है। वह (पुतिन) ट्रिगर दबा सकते हैं। वह इसे आज दबा सकते हैं, वह इसे कल दबा सकते हैं, वह इसे अगले सप्ताह दबा सकते है।

प्रमुख खबरें

Mirabai Chanu को Arjuna Award देने की मांग, प्रतापराव जाधव ने खेल मंत्री को लिखा पत्र

Harsh Singh ने आस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को हराकर Commonwealth Games में स्वर्ण पदक जीता

Cube Highways Trust InvIT की बाजार में मजबूत एंट्री, 3% से ज्यादा तेजी पर बंद

Union Cabinet ने बंदरगाह-आधारित उद्योगों के लिए संशोधित नीति को मंजूरी दी