रूस ने अपना रुख नरम किया है: यूक्रेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2022

कीव|  यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक वरिष्ठ सहयोगी का कहना है कि रूस ने संभावित समाधान को लेकर वार्ता में अपना रुख नरम किया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के वरिष्ठ अधिकारी (डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ) इहोर झोव्कवा ने मंगलवार को कहा कि रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच बातचीत ‘‘अधिक रचनात्मक’’ हो गई है।

उन्होंने कहा कि रूस ने अपना सुर बदला है और उसने यूक्रेन से आत्मसमर्पण करने की मांग करना बंद कर दिया है। रूस वार्ता के शुरू में (आत्मसमर्पण की) इस मांग पर जोर देता रहा है।

इस महीने बेलारूस में तीन दौर की वार्ता के बाद रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच वीडियो कॉल हुई। झोव्कवा ने कहा कि वार्ता के बाद यूक्रेनी प्रतिनिधियों को समाधान निकलने की कुछ उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए बड़ी प्रगति करने के लिए मिलना आवश्यक होगा।

प्रमुख खबरें

Ashish Limaye का कमाल: साधारण परिवार से आकर एशियाई गोल्ड जीतकर भारत को दी नई पहचान, घुड़सवारी का बढ़ा क्रेज़

Hardik Pandya का दोहरा अवतार: मैदान पर धमाकेदार वापसी, बाहर भी दिखाया संयम

Vijay Hazare Trophy में 14 साल के वैभव की बिजली जैसी पारी: 84 गेंदों में 190 रन, तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड

धोनी का मास्टरप्लान आया रंग, झारखंड क्रिकेट के नया अध्याय की शुरुआत, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर ऐतिहासिक जीत