रूस ने दुगिना की मौत मामले में दूसरे संदिग्ध की पहचान की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2022

मास्को, 30 अगस्त (एपी) रूस की शीर्ष सुरक्षा एजेंसी ने सोमवार को एक अन्य यूक्रेनी संदिग्ध की पहचान की और आरोप लगाया कि वह रूसी राष्ट्रवादी विचारक अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी की हत्या में शामिल था। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने कहा कि यूक्रेनी नागरिक बोगदान सिगानेंको ने अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी दरिया दुगिना की हत्या की तैयारी में मदद की। दुगिन को पश्चिमी देशों में कुछ लोग ‘‘पुतिन का दिमाग’’ कहते हैं। एफएसबी ने आरोप लगाया कि सिगानेंको ने मुख्य संदिग्ध नताल्या वोवक को एक जाली पहचानपत्र व जाली लाइसेंस प्लेट मुहैया कराई थी तथा विस्फोटक उपकरण को जोड़ने में उसकी मदद की थी, जो दुगिना की कार में लगाया गया था।

दुगिन एक दार्शनिक, लेखक और राजनीतिक सिद्धांतकार हैं। एफएसबी ने कहा कि दुगिना की हत्या का षड्यंत्र ‘‘यूक्रेन की विशेष सेवाओं द्वारा तैयार और नियोजित’’ किया गया था तथा वोवक पर हत्या को अंजाम देने और फिर एस्टोनिया भागने का आरोप लगाया गया है। एफएसबी के अनुसार, वोवक जुलाई में अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ रूस पहुंची और उस इमारत में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया, जहां दुगिना रहती थी। एजेंसी ने आरोप लगाया कि वोवक और उसकी बेटी ने उस राष्ट्रवादी उत्सव में भी हिस्सा लिया था, जिसमें दुगिन और उनकी बेटी हत्या से ठीक पहले शामिल हुए थे।

एजेंसी ने सोमवार को कहा कि सिगानेंको ने वोवक को कजाकिस्तानी लाइसेंस प्लेट और यूलिया जाइको नाम से एक जाली कजाकिस्तानी पहचानपत्र प्रदान किया था। हालांकि, यूक्रेन ने दुगीना की मौत में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। वहीं, एस्टोनियाई अधिकारियों ने कहा कि उन्हें वोवक के संबंध में रूस से कोई औपचारिक अनुरोध नहीं मिला है।

प्रमुख खबरें

Tennis Ball Exercise से बढ़ाएं अपना Focus और Brain Speed; विशेषज्ञों ने बताए इसके अद्भुत स्वास्थ्य फायदे

Houthi Rebels का Eye for an Eye एक्शन, Bab al-Mandeb Strait में Saudi Arabia की समुद्री नाकेबंदी का किया ऐलान

Video: पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद Mahakaleshwar Temple पहुंचे Kartik Aaryan, लिया बाबा का आशीर्वाद

MP Assembly में UCC Bill पास, CM Mohan Yadav ने बताया Golden Day, कहा- अब सबको मिलेगा समान अधिकार