रूस और भारत रक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत बनाने को लेकर प्रतिबद्ध: रूसी राजदूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2022

नयी दिल्ली। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि रूस और भारत यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं कि दोनों रणनीतिक साझेदारों के बीच रक्षा सहयोग यूक्रेन संकट से ‘‘निर्बाध’’रहे और ‘‘नकारात्मक बाहरी कारकों’’ से पैदा हुईं ‘‘बाधाओं’’को प्रभावी ढंग से कम किया जा सके। रूसी राजदूत ने पीटीआई-से कहा कि रूस द्वारा भारत को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली एस-400 की आपूर्ति करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच रक्षा क्षेत्र में आपसी संबंधों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर नियमित रूप से संवाद हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने नफरत फैलाकर भारत को कमजोर किया, चीन और पाकिस्तान को फायदा होगा: राहुल

गौरतलब है कि भारत ने अमेरिकी प्रतिबंधों की आशंका को दरकिनार करते हुए एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की पांच इकाइयों की खरीद के लिए रूस के साथ अक्टूबर 2018 में पांच अरब अमेरिकी डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। अलीपोव ने कहा, ‘‘हमारे नेताओं के बीच व्यक्तिगत समझ है, वे नियमित संवाद करते हैं और गहरी आपसी समझ प्रदर्शित करते हैं। दिसंबर 2021 में राष्ट्रपति (व्लादिमीर) पुतिन की नयी दिल्ली की यात्रा एक ऐतिहासिक घटना थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस साल दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर चार बार बात की। उनके लिए ब्रिक्स, एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) और जी20 जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बातचीत करने के कई मौके आये।

प्रमुख खबरें

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच

Starlink से भारतीय ग्राहकों को मिलेगा फायदा, Elon Musk ने मुकेश अंबानी के समर्थकों को घेरा

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर