मरियुपोल शहर में रूस दाग रहा ताबड़तोड़ मिसाइलें, एक प्लांट में छिपे 1 हजार से ज्यादा लोग; महिलाओं और बच्चों की जान खतरे में

By निधि अविनाश | Apr 19, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 50 दिनों से ज्यादा हो चुके हैं। दुनिया के तमाम देशों के कड़े प्रतिबंध के बावजूद रूस हमलें करने से रूक नहीं रहा है। वहीं दक्षिणपूर्वी यूक्रेन के बेहद महत्वपूर्ण शहर मरियुपोल के अजोवस्टल स्टील प्लांट में 1 हजार से भी ज्यादा लोगों के छिपे रहने की जानकारी सामने आ रही है। मारियुपोल शहर के नगर परिषद ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है। वह दावा कर रहे है कि प्लांट के आसपास रूस लगातार हमला कर रहा हैं। इस प्लांट में शरण ले रहे लोगों में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि जब से युद्ध शुरू हुआ है तभी से मारियुपोल के हालात खराब होते दिख रहे है।

यह जगह रूसी सैनिकों से पूरी तरह घिर चुका है और यूक्रेन के लोगों की भूख से मौत होती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के चीफ ने आशंका जताई है कि आने वाले हफ्तों में यूक्रेन के खिलाफ रूस हमले और भी तेज कर सकता है जिससे यूक्रेन के कई और हिस्सों को भी नुकसान पहुंचेगा। 15 अप्रैल को एक चेतावनी दी गई थी कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले करने से अन्य देशों को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है। युद्ध के बीच यूक्रेन के लोग बेहतर जीवन के लिए दूसरे देशों में शरण ले रहे है जिससे शरणार्थियों की संख्या भी बढ़ सकती है।

प्रमुख खबरें

Oneplus Exit: भारत से अपनी विदाई की ओर वनप्लस? नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

NSA Ajit Doval ने BIMSTEC Meeting में दी चेतावनी, कहा- Regional Stability के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी

Pakistan Fuel Crisis: महज 2 हफ्ते का Petrol Stock बचा, Policy अड़चनों और बढ़ते कर्ज से कंगाली की राह पर इस्लामाबाद

अमेरिकी सेना में अब Male Standard पर जोर, Pete Hegseth ने US Soldiers के लिए Testosterone Test अनिवार्य किया