यूक्रेन में भीड़ वाले शॉपिंग मॉल में रूस ने गिराई मिसाइलें, क्या पुतिन की ओर से यह चेतवानी हैं?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

कीव। यूक्रेन में चल रहे युद्ध की भयावहता को बढ़ाते हुए रूस ने इस सप्ताह क्रेमेनचुक शहर में भीड़ वाले एक शॉपिंग मॉल और राजधानी कीव में रिहायशी इमारतों पर मिसाइलें गिरायीं। ये मिसाइल हमले ऐसे वक्त में किए गए है जब पश्चिमी देशों के नेता यूरोप में शिखर सम्मेलनों के लिए एकजुट हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चे को कार में छोड़कर काम पर गया पिता, 1 साल के मासूम की मौत

कीव में हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी। यूरोप में अमेरिकी सैन्य बलों के पूर्व कमांडिंग जनरल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल बेन होज्स ने हमले और बैठकों के तार जोड़ते हुए कहा, ‘‘रूसी पश्चिमी देशों के नेताओं का अपमान कर रहे हैं।’’ जी-7 के नेताओं के अपने वार्षिक सम्मेलन के दौरान यूक्रेन को और समर्थन देने पर चर्चा के लिए जर्मनी में मुलाकात करने पर, कीव पर हमले के एक दिन बाद रूस ने यूक्रेन के मध्य शहर क्रेमेनचुक में भीड़ वाले एक शॉपिंग मॉल में मिसाइल हमले किए, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी। यह पहली बार नहीं है जब हिंसा को मॉस्को की नाखुशी के संकेत के तौर पर देखा गया। अप्रैल में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के युद्धग्रस्त देश में आए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ एक संवाददाता सम्मेलन करने के महज एक घंटे बाद रूस ने कीव पर मिसाइलें दागी थीं। रूसी राष्ट्रपति ने हाल में चेतावनी दी थी कि अगर पश्चिमी देश यूक्रेन को रूस तक मार करने में सक्षम हथियारों की आपूर्ति करते हैं तो वह उन जगहों पर भी हमले करेगा जिन्हें अभी तक उसने बख्शा हुआ था।

प्रमुख खबरें

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा

इलाहाबाद High Court ने 2 साल से लापता महिला की तलाश का जिम्मा CBI को सौंपा

Maharashtra Drought: 32 जिलों का मुआयना करने इसी हफ्ते पहुंचेगी केंद्रीय टीम, फडणवीस ने दी जानकारी

सहारनपुर की आयशा मस्जिद में अजान पर रोक न लगाए प्रशासन, Allahabad High Court का निर्देश