ईरान वॉर के बीच रूस ने दिया भारत को ऐसा तगड़ा ऑफर, हिल गया अमेरिका

By अभिनय आकाश | Mar 27, 2026

 आज की दुनिया में हवा में युद्ध का मतलब सिर्फ लड़ाकू विमान नहीं बल्कि स्मार्ट सिस्टम, ड्रोन नेटवर्क और टीम वर्क होता है। और ठीक इसी समय जब दुनिया के कई हिस्सों में तनाव है, जंग चल रही है। रूस ने भारत को एक ऐसा ऑफर दे दिया है जो भारत की हवाई ताकत को पूरी तरह से बदल सकता है। जी हां, रूस ने भारत को दो सीटों वाला एसयू 57 स्टील फाइटर जेट पूरी टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ देने का प्रस्ताव रखा है। यह ऑफर विंग्स इंडिया 2026 एयर शो के दौरान पेश किया गया है। और सबसे खास बात कि यह दो सीट वाला एसयू 57 मानव रहित टीमिंग के लिए तैयार किया गया है। यानी यह युद्ध के मैदान में स्वाम डोन को अपने कंट्रोल में ले सकता है।  एसयू 57 पायलट उड़ान भर रहा है और उसके पीछे की सीट पर दूसरा ऑफिसर दर्जनों ड्रोन को कमांड कर रहा हो। यह ड्रोन टोही करेंगे। दुश्मन के रडार को ब्लाइंड करेंगे, हमला करेंगे और मुख्य जेट को सुरक्षित रखेंगे। 

इसे भी पढ़ें: युद्ध के बीच भारत ने निकाला 1000 मिसाइलों का बाहुबली, पाकिस्तान में भगदड़!

एसयू 57 में 360° सेंसर फ्यूजन है। मतलब ये चारों तरफ से आने वाले हर जानकारी को एक साथ प्रोसेस करके पायलट को आसान तस्वीर भेज देता है। इसके हथियार बे आंतरिक है यानी मिसाइल अंदर छिपी रहती है ताकि स्टिल बनी रहे। ये एयर टू एयर, एयर टू ग्राउंड और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सब कुछ कर सकता है। लेकिन सिंगल सीट एसयू 57 में पायलट को बहुत कुछ अकेला संभालना पड़ता था। जैसे कि उड़ान, नेविगेशन, हथियार सेंसर और दुश्मन का सामना। यहीं आता है दो सीटों वाला वेरिएंट का जादू। अब इस जादू में रूस ने क्या बताया जान लीजिए। तो रूस का दावा है कि दो सीटों वाला एसयू 57 को खासतौर पर कमांड वेरिएंट के रूप में तैयार किया गया है।

प्रमुख खबरें

Ashwin Mushran Accident | बॉलीवुड एक्टर अश्विन मुशरान की कार गोवा में स्कूटर से टकराई, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर पर केस दर्ज

Matt Renshaw को मिली Australia टीम में जगह, वेदरल्ड दूसरे टेस्ट से बाहर

Augmont Enterprises IPO 21 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 750-788 रुपये तय

Thane के Ghodbunder Road पर भूस्खलन के बाद मलबा हटाकर यातायात चालू कराया गया