यूक्रेन में रूस कर सकता है परमाणु हमला, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने बाइडेन को ब्रीफ किया पुतिन का पूरा प्लान

By अभिनय आकाश | Apr 15, 2022

दुनिया एटमी जंग के मुहाने पर बैठी है और पीछे लौटने के चांस न के बराबर दिखाई दे रहे हैं। रूस जल्द ही एटम बम से हमला कर सकता है। इस बाबत अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को ब्रीफ कर दिया गया है। अमेरिकी खुफिया जानकारी के मुताबिक रूस टेक्टिकल वेपेंस का इस्तेमाल कर सकता है। जो एक सीमित क्षेत्र में तबाही लाने के लिए तैयार किए जाते हैं।  अगर रूस ने ऐसा किया तो फिर अमेरिका भी चुप नहीं बैठेगा और युद्ध वाकई में खतरनाक स्तर पर पहुंच जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में मानवाधिकार कितना सुरक्षित? कैसे फॉरेन पॉलिसी और डिप्‍लोमेसी के किंग बन गए जयशंकर

यूक्रेन में युद्ध लंबा खिचने की वजह से पुतिन पर मनोवैज्ञानिक दवाब बढ़ता जा रहा है। इस युद्ध में रूस को भारी नुकसान हुआ है और हजारों सैनिकों के मारे जाने की भी खबर है। पुतिन की परेशानी इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि रूसी सेना के कई बड़े कमांडर मारे जा चुके हैं। काला सागर में तैनात अपने समुद्री बेड़े के एक प्रमुख युद्ध पोत ‘मोस्कवा’ के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के बाद डूब जाने से रूस को करारा झटका लगा है। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने ‘‘यूक्रेन के सैनिकों के कथित रूप से रूसी क्षेत्र में आने के जवाब में राजधानी कीव पर मिसाइल हमले तेज करने की बात कही है।   

प्रमुख खबरें

Election Commission के फैसले पर भड़के Chidambaram-Stalin, बोले- Tamil Nadu में BJP को पहुंचा रहे फायदा

Tamil Nadu Transfer पर चिदंबरम की ECI को नसीहत, Supreme Court के फैसले की दिलाई याद

BCB के नए प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई, पहले मिलते थे 754 रुपये मैच फीस

Sandesara Case में Delhi Court का बड़ा आदेश, Google को 36 घंटे में हटाने होंगे सभी URL