छवि को नुकसान पहुंचा, NATO में शामिल होने की उसकी कोशिशों में अड़ंगा डालने का प्रयास, कुरान जलाने की घटनाओं को लेकर स्वीडन ने रूस पर लगाया गंभीर आरोप

By अभिनय आकाश | Jul 27, 2023

स्वीडन के नागरिक सुरक्षा मंत्री ने दावा किया कि उनका देश हाल ही में कुरान जलाए जाने की स्थिति में नाटो उम्मीदवार के रूप में अपनी छवि को बदनाम करने के लिए रूस समर्थित दुष्प्रचार अभियान का निशाना बन रहा है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद नाटो में शामिल होने की स्वीडन की कोशिश ने इसे अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया है। इससे इतर प्रदर्शनकारियों ने मुस्लिम पवित्र पुस्तक कुरान की प्रतियां जला लगाकर दुनिया भर के मुसलमानों का गुस्सा भी झेला है। मंत्री कार्ल-ऑस्कर बोहलिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा कि रूस समर्थित दुष्प्रचार अभियान का स्वीडन लक्ष्य है, जिसका उद्देश्य स्वीडिश हितों और स्वीडिश नागरिकों को नुकसान पहुंचाना है।

इसे भी पढ़ें: Beijing Arming Russia: अमेरिका ने चेताया, फिर भी चीन बाज नहीं आया, रूस को कर रहा घातक हथियारों की सप्लाई

स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में कुरान जलाने की घटनाओं को अस्वीकार किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा था कि ये गहलतफहमी फैल रही है कि स्वीडन कुरान जलाने की घटनाओं का समर्थन करता है जो कि सच नहीं है। उन्होंने कहा था कि स्वीडन कुरान की प्रतियां जलाने की अनुमति नहीं देता है। हालांकि, पुलिस सार्वजनिक विरोध के लिए अनुमति जारी करती है। ये एक ऐसा अधिकार है जो स्वीडन के संविधान में निहित है। 

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया