यूक्रेन पर एक बार फिर टूटा रूस का कहर, कर दी भीषण बमबारी

By अभिनय आकाश | May 07, 2025

रूस ने यूक्रेन की राजधानी को निशाना बनाते हुए मिसाइल और सिलसिलेवार ड्रोन हमले किए जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। शहर के अधिकारियों ने बताया कि 7 मई को कीव पर मिसाइल और ड्रोन हमले में कम से कम दो लोग मारे गए और अन्य घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। आपातकालीन सेवाओं द्वारा जारी फुटेज में शेवचेनकिव्स्की जिले में एक अपार्टमेंट की इमारत में आग जलती हुई दिखाई दे रही है, जहाँ अग्निशामकों ने दो लोगों के शव बरामद किए, कीव शहर सैन्य प्रशासन के अनुसार। प्रशासन ने बताया कि राजधानी के ऊपर हवाई क्षेत्र में कम से कम एक मिसाइल और 28 ड्रोन थे। यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा 8-10 मई को युद्ध विराम की योजना से पहले हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: आपको दोस्त रूस का पूरा समर्थन, पुतिन ने मोदी को फोन कर पाकिस्तान पर क्या कहा?

कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन’ के अनुसार, स्वियातोशिन्स्की जिले में ड्रोन का मलबा नौ मंजिला इमारत पर गिरने के कारण ऊपरी मंजिल के फ्लैट में आग लग गई। मौके से पांच लोगों को बचाया गया। ड्रोन हमले में नीप्रोव्स्की जिले में एक बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलें आंशिक रूप से नष्ट हो गईं, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सोलोम्यंस्की में एक बैलिस्टिक मिसाइल को वायु सेना ने हवा में निष्क्रिय कर दिया लेकिन उसका आगे का हिस्सा (वारहेड) गैर-आवासीय ढांचे पर गिर गया जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। हमले के संबंध में मॉस्को की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस