1971 याद है ना? बांग्लादेश में घुसकर रूस ने याद कराया इतिहास, ये धमकी अमेरिका को भी कर देगी बेचैन

By अभिनय आकाश | Dec 24, 2025

बांग्लादेश में भारत विरोधी प्रदर्शन देख रूस ने इस पूरे विवाद में एंट्री मारी है। रूस ने इस भयंकर बवाल के बीच बांग्लादेश को ऐसी सलाह, नसीहत और चेतावनी दी है जो बांग्लादेश के एक-एक कट्टरपंथी के मुंह पर तमाचा है। जानकारी के लिए बता दें कि बांग्लादेश में आज जो हो रहा है उसके पीछे बहुत बड़ा हाथ अमेरिका का है। बांग्लादेश में अमेरिका की भारत और रूस से लड़ाई आज नहीं बल्कि 1971 में ही शुरू हो गई थी, जो अब अपने चरम पर पहुंच गई है। ऐसे में रूस ने बांग्लादेश को बड़े ही प्यार से ऐसी धमकी दी है जो अमेरिका को भी बेचैन कर देगी। 

इसे भी पढ़ें: मोदी-पुतिन की गीता वाली तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, X के टॉप 10 में PM के 8 पोस्ट

 उस समय अमेरिका खुलकर पाकिस्तान के साथ आया था और भारत पर हमले की पूरी तैयारी कर ली थी।  पूरी दुनिया देख रही थी और भारत अकेला पड़ रहा था। तभी, भारत के सच्चे दोस्त, रूस (तब सोवियत संघ) ने एक पल की भी देरी नहीं की। उन्होंने न सिर्फ अपना 40वां बेड़ा भारतीय समुद्री सीमा में भेजा, बल्कि अमेरिका को सीधा संदेश दिया कि अगर भारत पर हमला हुआ तो इसे रूस पर हमला माना जाएगा। यह सारी बातें याद दिलाकर रूस ने बांग्लादेश को एहसान फरामोशी के लिए तमाचा मारा है।

प्रमुख खबरें

US Dollar के मुकाबले Rupee 1 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 95.45 पर बंद हुआ

Tibet Flood: चीनी PM Li Qiang पहुंचे ग्यिरोंग, 558 लोग अब भी लापता

Meta के नए नियम: रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे Kids Accounts, 2 घंटे की Daily Limit तय

BPSC TRE-4 Exam एक चरण में कराने का ऐलान, सम्राट चौधरी ने मानी मांग