रूस ने क्रीमिया में यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, यूक्रेन ने भी हमले तेज किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2022

कीव, 21 अगस्त (एपी)। रूसी प्राधिकारियों ने शनिवार को क्रीमिया में यूक्रेन के ड्रोनों को मार गिराने का दावा किया। रूसी सेना ने यूक्रेन के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में भी हमले किए। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में कुछ शहरों में से एक पर कब्जा जमाने के प्रयासों को आगे बढ़ाया, जो पहले से ही उनके नियंत्रण में नहीं है। रूस ने 2014 में यूक्रेन से क्रीमिया छीना था। क्रीमिया में रूसी प्राधिकारियों ने बताया कि स्थानीय वायु रक्षा बलों ने सेवस्तोपोल में ‘रशियन ब्लैक सी फ्लीट’ के मुख्यालय पर एक ड्रोन को मार गिराया। यह तीन सप्ताह में मुख्यालयों पर ड्रोन को मार गिराने की दूसरी घटना है।

यूक्रेनी प्राधिकारियों ने इन हमलों की सार्वजनिक तौर पर जिम्मेदारी लेना बंद कर दिया है। लेकिन राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने क्रीमिया में हमलों के लिए यूक्रेनी सेना के जिम्मेदार होने का संकेत दिया है। इस बीच, हाल के सप्ताहों में क्रीमिया के उत्तर में दक्षिणी यूक्रेनी क्षेत्रों में लड़ाई तेज हो गयी है। यूक्रेनी सेना ने रूस को उन शहरों से खदेड़ने की कोशिश की है, जहां पर उन्होंने छह महीने पुराने युद्ध के शुरुआत से ही कब्जा जमा रखा है। यूक्रेन के अभियोजक कार्यालय ने बताया कि मायकोलेव क्षेत्र के वोजनेसेंस्क शहर में शनिवार को रूस के मिसाइल हमले में तीन बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दो बच्चों की हालत गंभीर है और एक बच्चे ने एक आंख गंवा दी है। वहीं, यूक्रेन के हवाई हमले भी जारी हैं। उसने जापोरिज्जिया क्षेत्र में रूस के कब्जे वाले शहर मेलितोपोल में हमले किए। यूक्रेनी सेना ने शनिवार को कहा कि उसने रूस की एक रडार प्रणाली और अन्य उपकरण तबाह कर दिए।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing