कश्मीर पर भारत के फैसले का रूस ने किया समर्थन, कही ये बड़ी बात

By अभिनय आकाश | Aug 10, 2019

जम्मू और कश्मीर पर भारत के फैसले से पिछले पांच दिनों से बेचैन पाकिस्तान को एक और करारा झटका लगा है। कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कवायद में लगे इमरान खान को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। रूस ने कश्मीर पर भारत के लिए फैसले का समर्थन किया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम इस मुद्दे को देख रहे हैं. भारत ने जम्मू और कश्मीर को दो भागों में विभाजित और केंद्रशासित प्रदेश बनाने का फैसला संविधान के अनुसार ही लिया है। हमें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच मतभेद को द्विपक्षीय राजनीतिक और कूटनीतिक तरीके से हल कर लिया जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार के इस फैसले से दोनों देशों के बीच तनाव नहीं बढ़ेगा। इससे पहले अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर पर उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है और उसने भारत तथा पाकिस्तान से शांति एवं संयम बरतने और सीधी बातचीत कर आपसी मतभेद दूर करने का आह्वान किया। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह