Russia: आंतकी हमले में पकड़े गए चार में से तीन संदिग्धों ने अदालत में अपराध कबूला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2024

मॉस्को में एक कॉन्सर्ट हॉल पर आंतकी हमले के मामले में गिरफ्तार चार संदिग्धों में से तीन ने रविवार को एक रूसी अदालत में सुनवाई के दौरान अपराध काबूल कर लिया। इस हमले में 130 से अधिक लोग मारे गए थे।

मॉस्को के बासमनी की जिला अदालत ने आतंकी हमले के लिए डेलरडजॉन मिर्जोयेव (32), सईदाक्रामी रचाबलीजोडा (30), मुखमदसोबिर फैजोव (19) और शम्सीदीन फरीदुनी (25)को औपचारिक रूप से आरोप तय किये।

इस अपराध में अधिकतम आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। ये सभी आरोपी ताजिकिस्तान के नागरिक हैं। अदालत ने आदेश दिया कि सभी आरोपियों को 22 मई तक सुनवाई पूर्व हिरासत में रखा जाए।

आरोप तय किए जाने के बाद मिर्जोयेव, रचाबलीजोडा और शम्सीदीन फरीदुनी ने अपराध काबूल कर लिया। चौथे आरोपी फैजोव को व्हीलचेयर पर अस्पताल से सीधे अदालत लाया गया और अदालत की कार्यवाही के दौरान वह अपनी आंखें बंद करके बैठा रहा।

सुनवायी के दौरान स्वास्थ्य कर्मी उसकी चिकित्सीय देखभाल में लगे रहे। रूसी मीडिया में यह खबरें आईं कि पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपियों को प्रताड़ित किया। ऐसे में सुनवाई के दौरान अदालत में पेश हुए तीनों संदिग्धों के चेहरे पर चोट के निशान भी दिखे। सईदाक्रमी रचाबलीजोडा के कान पर पट्टी बंधी हुई थी।

प्रमुख खबरें

Congress के अंदर Aurangzeb की आत्मा दाखिल हो गई है, Amethi में बोले Yogi Adityanath

Indore में पहली बार BJP और कांग्रेस समर्थित NOTA के बीच चुनावी भिड़ंत

Uttar Pradesh : Barabanki जिले में बुजुर्ग दंपति का शव मिला, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Khalistani अलगाववादी Nijjar हत्या मामले में Canada में चौथा भारतीय नागरिक गिरफ्तार