russia-ukraine crisis: पीएम मोदी बोले- भारत का आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी, अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए कर रहे काम

By अंकित सिंह | Feb 27, 2022

प्रतापगढ़ (उप्र)। रूस और यूक्रेन के बीच आज चौथे दिन भी युद्ध लगातार जारी है। पूरी दुनिया के लिए यह बात किसी संकट से कम नहीं है। भारत के लिए भी यह चिंता की स्थिति है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी सभा के दौरान बड़ी बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर पर कह दिया कि वर्तमान की जो वैश्विक स्थिति है उसमें भारत का आत्मनिर्भर बनना बेहद ही जरूरी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर कहा कि हम उनकी सुरक्षित वापसी के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय जो वैश्विक हालात हैं, उस पर प्रत्येक भारतीय की नजर है। भारत ने हमेशा अपने एक-एक नागरिक के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जहां भी संकट आया, हमने अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। मोदी ने कहा कि ऑपरेशन गंगा चलाकर हम यूक्रेन से भी हजारों भारतीयों को वापस ला रहे हैं। हमारे जो बेटे-बेटी अभी भी वहां हैं उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ अपने घर पहुंचाने के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज का ये दौर भारत को, हर भारतवासी को एक बहुत बड़ा संदेश दे रहा है। ये समय भारत को ज्यादा से ज्यादा ताकतवर, भारत को आत्मनिर्भर बनाने का है। ये समय जात-पात से ऊपर उठकर, छोटी से छोटी बातों से ऊपर उठकर, राष्ट्र के साथ खड़े होने का समय है। मोदी ने कहा कि हमें हर हाल में अपनी सेनाओं को आधुनिक बनाना होगा। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खुद को खपाना होगा। ये काम घोर परिवारवादी, घोर स्वार्थी कभी नहीं कर सकते। जिन लोगों का इतिहास रक्षा सौदों में कमीशन खाने का रहा हो, वो परिवारवादी देश को मजबूत नहीं कर सकते।

इसे भी पढ़ें: यह कहां आ गए हम! रूसी दुश्मन को भटकाने के लिए यूक्रेन ने हटा दिए सभी रोड साइन, पोस्ट कर लिखी ये बात

पहले की सरकारों निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो नीतियां थी, उन्होंने विदेश से सामान मंगाने पर ही जोर दिया। इन लोगों को भारत का दूसरे देशों पर निर्भन बने रहना अच्छा लगता है। उन्हें एक ही बात नजर आती है- कमीशन और कट। इसलिए ये लोग कभी आत्मनिर्भर भारत की बात ही नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि घोर परिवारवादियों ने दशकों तक हमारी सेना को पूरी तरह विदेशों पर निर्भर रखा। भारत के रक्षा उद्योग को बर्बाद कर दिया। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में ही बहुत बड़ा डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। उन्होंने कहा कि घोर परिवारवादियों ने दशकों तक हमारी सेना को पूरी तरह विदेशों पर निर्भर रखा। भारत के रक्षा उद्योग को बर्बाद कर दिया। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में ही बहुत बड़ा डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav का Samrat Govt पर वार, बिहार में अपराध चरम पर और पुलिस अवैध वसूली में व्यस्त

Meerut: Axis Bank के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, अज्ञात के खिलाफ FIR

Congress का CEC Gyanesh Kumar पर बड़ा हमला, Goa में ECINet सिस्टम से वोटर्स के नाम हटाने का आरोप

Raebareli पहुंची Akhilesh Yadav की PDA Rath यात्रा, कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम जुटा