Russia-Ukraine War: इमरान खान को रूस का साथ देना पड़ा महंगा, ब्रिटेन ने उठाया ये कदम

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 07, 2022

रूस यूक्रेन के बीच जारी जंग में पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के रूस दौरे से ब्रिटेन की सरकार नाराज हो गई है। नाराज ब्रिटेन ने पाकिस्तानी के सुरक्षा सलाहकार की प्रस्तावित ब्रिटेन यात्रा को रद्द कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। बता दें पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद युसूफ को इस हफ्ते ब्रिटेन की यात्रा करनी थी।

रूस से तनाव को कम करने के लिए अब पाकिस्तान के विदेश सचिव कई यूरोपिय राजदूतों से मुलाकात करने जा रहे हैं। यही नहीं पाकिस्तान को अब यूरोपीय देशों की नाराजगी का डर सताने लगा है और वह कई देशों के विदेश मंत्रियों से बातचीत करनी है जा रहे हैं। शाह महमूद कुरैशी ने हंगरी के विदेश मंत्री से भी बातचीत की है। इसके बाद भी पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का दौरा ब्रिटेन ने रद्द कर दिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूस के यूक्रेन पर हमले के बीच इमरान खान मॉस्को गए थे। यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहे रूस को पाकिस्तान ने सहारा दिया था। इमरान खान ने पुतिन के साथ गेहूं और प्राकृतिक गैस की डील की थी। रूसी राष्ट्रपति से मिलने के बाद इमरान खान ने घोषणा की थी कि पाकिस्तान करीब 20 लाख टन गेहूं और प्राकृतिक गैस का आयात करेगा। रूस और पाकिस्तान की इस डील को दोनों देशों की नज़दीकियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इमरान खान ने पुतिन को पाकिस्तान आने के लिए भी आमंत्रित किया था। ब्रिटेन सरकार पाकिस्तान के इसी रुख से नाराज है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई