युद्ध के 10वें दिन तेज हुई लड़ाई, कई शहरों में बज रहा एयर सायरन, रूस ने फेसबुक-ट्विटर पर लगाया प्रतिबंध

By अनुराग गुप्ता | Mar 05, 2022

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध के नौ दिन बीत चुके हैं और दसवें दिन भी दोनों सेनाएं एक-दूसरे पर जमकर प्रहार कर रही हैं। राजधानी कीव समेत कई बड़े शहरों में एयर साइरन बज रहे हैं और लोगों को बंकरों में जाने की हिदायद दी जा रही है। आपको बता दें कि रूसी सेना ने अपने हमलों को तेज कर दिया है। सड़कें और इमारतें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और चारों तरफ सिर्फ दर्द का मंजर दिखाई दे रहा है। 

यूक्रेन के तीन शहरों कीव, चर्नीहीव, जायतोमीर में एयर सायरन सुनाई दे रहा है। इसके साथ लोगों को बंकरों में जाने की सलाह दी जा रही है। जबकि सूमी में दोनों सेनाओं के बीच में गोलीबारी हो रही है। इससे पहले कीव, खारकीव और ओडेस से भी गोलीबारी की खबरें सामने आ रही हैं। 

फेसबुक-ट्विटर पर प्रतिबंध

रूस ने युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर लगाम लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए फेसबुक और ट्विटर पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन और रशिया के युद्ध के बीच उत्तर कोरिया ने समुद्र में संदिग्ध बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया 

न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा

एक तरफ रूस और यूक्रेन के बीच में वार्ता हो रही है और दोनों देशों के बीच दो दौर की वार्ता हो चुकी है। जबकि जल्द ही तीसरे दौर की वार्ता होनी है। वहीं दूसरी तरफ रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी सेना ने जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा कर लिया है और इसे सीज भी कर दिया है। दरअसल, इस न्यूक्लियर प्लांट के दम पर यूक्रेन अपनी 25 फीसदी बिजली की आपूर्ति करता है।

प्रमुख खबरें

Emmy Awards 2026 Winners List | Noah Wyle से लेकर Allison Janney तक, इस रात की सबसे बड़ी जीत के बारे में जानें

Dollar के मुकाबले Rupee 30 पैसे गिरकर 95.84 के स्तर पर खुला

Meta Child Safety India | सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज, Meta अब सुरक्षा एजेंसियों से साझा करेगा बच्चों के यौन शोषण का डेटा, सरकार की चेतावनी के बाद फैसला

Bihar Flood से 50 लाख लोग प्रभावित, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने राहत कार्य में जुटने की अपील की