रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन में कोविड की स्थिति से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2022

नयी दिल्ली। शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन में कोविड-19 की स्थिति और कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों का कहना है कि सप्ताह के दौरान कोई बड़ा घरेलू घटनाक्रम नहीं है, इसलिए बाजार की दिशा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने कहा कि इस सप्ताह भी शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला जारी रहेगा, क्योंकि विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) आक्रामक तरीके से निवेश कर सकते हैं। रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘वैश्विक मोर्चे पर किसी बड़ी गतिविधि के अभाव में बाजार की दिशा रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन में कोविड की स्थिति तथा कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी।

इसे भी पढ़ें: Cyclone Asani | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के करीब पहुंचा चक्रवाती तूफान, दिन में आसमान हुआ काला, तेज हवाएं और बारिश जारी

शुक्रवार को होली पर बाजार बंद थे। सैमको सिक्योरिटीज में इक्विटी शोध प्रमुख येशा शाह ने कहा कि इस सप्ताह घरेलू मोर्चे पर कोई बड़ा घटनाक्रम नहीं है। ऐसे में स्थानीय बाजारों की दिशा वैश्विक रुख से तय होगी। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल के दाम भारत का वृहद रुख तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कच्चे तेल की कीमतों पर भी सभी की निगाह रहेगी। कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लि. के इक्विटी प्रमुख हेमंत कनावाला ने कहा, ‘‘हमारा मानना हे कि बाजार निकट भविष्य में एकीकरण के चरण में रहेगा। निवेशकों की निगाह वैश्विक घटनाक्रमों तथा आगामी तिमाही नतीजों के सीजन पर रहेगी।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा