Prabhasakshi Exclusive: Putin का अंतिम वार बहुत घातक होने वाला है, मगर Zelensky उसे झेलने के लिए तैयार नहीं हैं, अब क्या होगा?

By नीरज कुमार दुबे | Feb 23, 2024

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में इस सप्ताह हमने ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) से जानना चाहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध अब किस पड़ाव पर है? अभी और कितना खिंच सकता है यह युद्ध? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह युद्ध अभी और खिंचने का अंदेशा है क्योंकि कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि लेकिन एक चीज साफ नजर आ रही है कि यूक्रेन अब तेजी के साथ अपने क्षेत्रों को खोता जा रहा है और जिस तरह रूस की सेना का मुकाबला कर पाने की इच्छा भी अब यूक्रेन की सेना नहीं दिखा रही है उससे पश्चिमी देश खासे नाराज हैं इसलिए अब वह मदद में भी आनाकानी करने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Pakistan में कोई भी नेता सरकार बनाने का दावा पेश करने की हिम्मत क्यों नहीं दिखा पा रहा है?

ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि इसके अलावा यूक्रेन का कहना है कि रूस उसके 'हॉटस्पॉट' मारिंका पर हमलों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने कहा है कि रूस ने मारिंका शहर पर ध्यान केंद्रित करते हुए पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेनी सेना के प्रवक्ता दिमित्रो लिखोवी ने कहा कि अवदीवका के पतन के बाद मारिंका का क्षेत्र "एक और हॉटस्पॉट" बन गया है। उन्होंने कहा कि मारिंका के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित दो गांवों में रूसी सेना ने 31 बार हमारे सैनिकों की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमीर जेलेंस्की ने सैन्य सहायता की पश्चिमी आपूर्ति में देरी के कारण मोर्चे पर स्थिति को "बेहद कठिन" बताया है जोकि दर्शा रहा है कि यूक्रेनी खेमे में निराशा है।

ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि अब, जबकि यूक्रेन रूस की आक्रामकता के खिलाफ खुद को बचाने के तीसरे वर्ष में प्रवेश कर रहा है तो ऐसा लग रहा है कि वह पूरी तरह थक चुका है और टूट चुका है। उन्होंने कहा कि दो साल के भीषण युद्ध में भारी जनहानि हुई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यूक्रेन की पहले से ही संघर्षरत अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि युद्ध की लागत आश्चर्यजनक दर से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देखा जाये तो यूरोपीय संघ द्वारा यूक्रेन को समर्थन के रूप में उपलब्ध कराई गई कुल राशि से यूक्रेन की ज़रूरतें 12 महीनों में डेढ़ गुना बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह युद्ध जारी रहता है तो एक चीज साफ दिख रही है कि पश्चिमी देशों का समर्थन भी यूक्रेन को हारने से नहीं रोक पायेगा। उन्होंने कहा कि लगता है कि पुतिन ने टकर कार्लसन के साथ अपने हालिया साक्षात्कार में जिस तरह सभी पश्चिमी और यूरोपीय देशों की हार की भविष्यवाणी की थी वह हकीकत बन सकती है।

ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि यूक्रेन की हार पश्चिम के लिए एक बड़ा अपमान होगी। उन्होंने कहा कि रूसी जीत वर्तमान अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को चाहिए कि वह युद्धविराम पर गंभीरता से विचार करे। लड़ाई ख़त्म होने से यूक्रेन को घरेलू स्तर पर रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने का समय मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि एक चीज और है कि पश्चिम की ओर से कीव के लिए सैन्य समर्थन को दोगुना करने के विकल्प का भी परिणाम यूक्रेन की हार के रूप में ही सामने आयेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल जो रिपोर्टें हैं वह दर्शा रही हैं कि रूसी राष्ट्रपति का अब जो वार होने वाला है वह बहुत घातक होने वाला है और उसे झेलने के लिए यूक्रेन बिल्कुल भी तैयार नहीं है।

प्रमुख खबरें

Shimla में BJP महिला मोर्चा का हल्ला बोल, Women Reservation पर विपक्ष को घेरा

Tamil Nadu Election: स्टालिन को हार का डर? TVK का बड़ा आरोप- वोटिंग रोकने की साजिश

परिसीमन के नाटक से ध्यान भटका रही BJP, Fuel-Fertilizer संकट पर Kharge ने सरकार को घेरा

जसप्रीत बुमराह के लिए BCCI बना रहा है स्पेशल प्लान, BGT से पहले वनडे सीरीज से मिलेगा आराम