Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेनी नागरिकों की निकासी के लिए कई क्षेत्रों में किया सीजफायर का ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2022

लवीव (एपी) रूस ने यू्क्रेनी नागरिकों की निकासी के लिए सोमवार सुबह से संघर्ष-विराम के साथ कई क्षेत्रों में मानवीय गलियारों को खोलने की घोषणा की है। उत्तर, दक्षिण और मध्य यूक्रेन के शहरों में रूस की लगातार जारी गोलीबारी के बीच हजारों यूक्रेनी नागरिक वहां से सुरक्षित निकलने की कोशिश में जुटे हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने कीव के उपनगरों में विनाशकारी मंजर के बीच नागरिकों को निकालने की कोशिशें नाकाम होने की जानकारी दी है। इस बीच, दोनों पक्षों के अधिकारियों ने सोमवार को तीसरे दौर की वार्ता करने की भी योजना बनाई है। एक रूसी कार्यबल ने बताया कि संघर्ष-विराम सैन्य अभियान की शुरुआत के 12वें दिन यानी सोमवार सुबह से अमल में आ जाएगा। कार्यबल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह संघर्ष-विराम राजधानी कीव, दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल, यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव और सूमी से नागरिकों की निकासी के लिए घोषित किया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि संघर्ष-विराम कब तक लागू रहेगा और इसके तहत कार्यबल के बयान में उल्लिखित क्षेत्रों से आगे के इलाकों में भी लड़ाई रुकेगी या नहीं। संघर्ष-विराम की यह घोषणा मारियुपोल से नागरिकों को निकालने की दो नाकाम कोशिशों के बीच हुई है।

प्रमुख खबरें

नेपाल के पोखरा में चोरी और लूटपाट के आरोप में दो भारतीयों समेत नौ गिरफ्तार

इमरान खान की बहन का दावा: पाकिस्तानी सेना और प्रधानमंत्री मोदी की मिलीभगत से हुआ 2025 का सैन्य टकराव

नीट पेपर लीक पर बोले रामदास आठवले, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जरूरत नहीं, दोषियों पर हुई कार्रवाई

जम्मू कश्मीर के सांबा में सुरक्षा बलों ने फिर बरामद किया संदिग्ध ड्रोन, एक सप्ताह के भीतर दूसरी घटना