जेलेंस्की ने पुतिन के साथ सीधे बातचीत करने की जताई इच्छा, बोले- मैं काटता नहीं हूं

By अनुराग गुप्ता | Mar 04, 2022

कीव। रूस और यूक्रेन युद्ध के आठ दिन बीत चुके हैं और नौवें दिन भी दोनों सेनाओं ने एक-दूसरे पर प्रहार किया। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सीधे बातचीत करने का न्योता दिया है और हमले को तत्काल रोकने का अनुरोध भी किया। 

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि आप हमसे क्या चाहते हैं ? हमारी जमीन छोड़ दो। मेरे साथ बैठो, सिर्फ 30 मीटर दूर नहीं, मैं काटता नहीं हूं।

जल्द होगी तीसरे दौर की वार्ता

यूक्रेन और रूस के बीच जल्द ही तीसरे दौर की वार्ता होगी। बीते दिनों पोलैंड बॉर्डर के पास स्थित बेलारूस में दूसरे दौर की वार्ता हुई थी। इस वार्ता को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सलाहकार व्लादिमीर मेदिन्स्की ने बताया कि दोनों पक्षों की स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है, संघर्ष के राजनीतिक समाधान से संबंधित मुद्दों समेत एक-एक बात लिखी गई है। हालांकि उन्होंने विस्तार से जानकारी दिए बिना कहा कि उनकी ओर से आपसी सहमति बनी है। 

इसे भी पढ़ें: पुतिन की उम्मीदों से उलट यूक्रेन ने डटकर किया सामना, परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूसी सेना ने किया हमला 

रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को चेतावनी दी थी कि उसे असैन्यीकरण की क्रेमलिन की मांग को फौरन स्वीकार कर लेना चाहिए और नाटो में शामिल होने की अपनी कोशिश छोड़कर खुद को तटस्थ घोषित कर देना चाहिए। पुतिन लंबे समय से कह रहे हैं कि यूक्रेन का पश्चिमी जगत की ओर रुख करना मॉस्को के लिए खतरा है।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये