रूस ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2019

मॉस्को। रूस ने बुधवार को भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने को कहा और दोनों देशों के बीच बढ़ी शत्रुता को लेकर ‘‘गंभीर चिंता’’ जताई।  रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘हम दोनों पक्षों का आह्वान करते हैं कि वेसंयम बरतें और मौजूदा समस्याओं को राजनीतिक तथा कूटनीतिक माध्यमों से सुलझाने का प्रयास करें।

इसने नियंत्रण रेखा पर गंभीर स्थिति और दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव को लेकर ‘‘गंभीर चिंता’’ जताई। भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर को ध्वस्त किए जाने के बाद ताजा टकराव आज उस समय हुआ जब पाकिस्तानी वायुसेना के विमानों ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। 

इसे भी पढ़ें: वायुसेना की कार्रवाई को विपक्ष ने सराहा, सरकार पर लगाया राजनीतिकरण का आरोप

भारतीय वायुसेना ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के पाकिस्तानी वायुसेना के प्रयास को पूरी तरह विफल कर दिया। इस दौरान कार्रवाई में भारत का एक पायलट लापता हो गया। पाकिस्तान ने दावा किया है कि यह पायलट उसकी हिरासत में हैं।

प्रमुख खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी