By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2022
कीव। यूक्रेन के साथ हालिया दौर की वार्ता में युद्ध को खत्म करने के संभावित समझौते की रूपरेखा सामने आने के बाद रूस ने मंगलवार को घोषणा की कि वह देश राजधानी कीव और उसके एक उत्तरी शहर के पास सैन्य अभियानों में उल्लेखनीय रूप से कमी लाएगा। तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में आयोजित सम्मेलन में यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने एक रूपरेखा तैयार की जिसके तहत देश खुद को तटस्थ घोषित करेगा और इसकी सुरक्षा की गारंटी अन्य देशों द्वारा दी जाएगी।