यूक्रेन में हुई भारतीय छात्र की मौत की जांच करेगा रूस, UN में भारत के कदम पर जताया आभार

By अनुराग गुप्ता | Mar 02, 2022

मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। इसी बीच यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार अपनी पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में हुए रूसी हमले का दर्द भारत को बहुत ज्यादा हुआ है क्योंकि एक भारतीय छात्र मारा गया है। इस मामले को लेकर रूस का बयान भी सामने आया है। रूस के एक दूत ने दावा किया कि खारकीव में मारे गए भारतीय छात्र के मामले की जांच की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ रणनीतिक सहयोगी हैं। संयुक्त राष्ट्र में प्रदर्शित संतुलित स्थिति के लिए हम भारत के आभारी हैं। भारत इस संकट की गहराई को समझता है।  

इसे भी पढ़ें: बाइडेन का ऐलान- तेल की कीमतों को स्थिर रखने के लिए तीन करोड़ बैरल तेल देगा अमेरिका 

कर्नाटक के छात्र की हुई मौत

आपको बता दें कि यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे नवीन कुमार की मौत हो गई। नवीन कुमार कर्नाटक के रहने वाले थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि यूक्रेन के खरकीव में हुए भीषण हमले में एक भारतीय स्टूडेंट की मौत हो गई है। मंत्रालय भारतीय छात्र के परिवार के संपर्क में है। हम परिवार से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

प्रमुख खबरें

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद