संरा में रूसी राजदूत ने कहा- हम भारतीय विद्यार्थियों और अन्य विदेशियों को यूक्रेन से निकालने को तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

संयुक्त राष्ट्र, रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सूचित किया कि पूर्वी यूक्रेन के खारकीव और सुमी शहरों में उसकी सैन्य कार्रवाई की वजह से फंसे भारतीय विद्यार्थियों और अन्य विदेशियों को निकालने के लिए उसकी बसें सीमा पर तैयार खडी हैं। यूक्रेन के जापोरिजिया स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमले के बाद अल्बानिया, फ्रांस, आयरलैंड, नार्वे, ब्रिटेन और अमेरिका की मांग पर शुक्रवार को सुरक्ष परिषद की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक के दौरान रूस के स्थायी प्रतिनिधि और संयुक्त राष्ट्र में राजदूत वैसली नेबेनजिया ने कहा कि रूसी सैनिकयूक्रेन में फंसे विदेशी नागरिकों की शांतिपूर्ण तरीके से निकासी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि यूक्रेनी राष्ट्रवादियों ने जबरन पूर्वी यूक्रेन के खारकीव और सुमी शहरों में 3700 भारतीय विद्यार्थियों को रखा है।

रूसी राजूदत ने बताया कि जांच चौक पर अस्थायी निवास, आराम करने की सुविधा और गर्म खाने की व्यवस्था की गई। साथ ही दवाओं के साथ सचल चिकित्सा केंद्र भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा, निकाले गए सभी लोगों को बेलगोरोदले जाया जाएगा और वहां से उनके देशों को भेजा जाएगा। भारतीय विद्यार्थियों को यूक्रेन में बंधक बनाने की खबरों पर नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत के किसी विद्यार्थी को बंधक बनाए जाने की खबर नहीं मिली है।

प्रमुख खबरें

बर्फीली वादियां, साधुओं का साथ और ध्यान... Ladakh में कुछ ऐसे सुकून खोज रही हैं Hina Khan

याद है ये...नेतन्याहू ने पेजर दिखा हिलाई पूरी दुनिया, UN रह गया हैरान, ईरान परेशान

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स

Trump बैन करेंगे डीजल, भारत की शरण में आएगा यूरोप! अब दुनिया के सबसे बड़े एनर्जी किंग मेकर बनने की आई बारी