रूसी सेना ने यूक्रेन के प्रमुख बंदरगाह पर कब्जा किया, नागरिकों ने आक्रमणकारियों के खिलाफ छेड़ा गुरिल्ला युद्ध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2022

कीव। रूसी सेना ने यूक्रेन के एक प्रमुख बंदरगाह पर नियंत्रण कर लिया और देश को उसकी तटरेखा से अलग करने के प्रयासों के तहत एक अन्य की घेराबंदी कर ली है। वहीं, यूक्रेन ने अपने नागरिकों से आक्रमणकारियों के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध छेड़ने का आह्वान किया है। डनाइपर नदी पर बसे शहर एनेरहोदार में लड़ाई तब हुई है जब दोनों पक्षों ने खूनखराबे को रोकने के उद्देश्य से एक और दौर की वार्ता के लिए बैठक की। यह शहर देश के लिए करीब एक चौथाई ऊर्जा उत्पादन के लिए जिम्मेदार है। यूरोप में सबसे बड़े परमाणु संयंत्र के स्थल एनेरहोदार के मेयर ने कहा कि यूक्रेन की सेना शहर के बाहरी इलाकों में रूसी सेना से लड़ रही है।

इसे भी पढ़ें: युद्ध और बर्फीले तूफान से जूझ रहे यूक्रेन में एक सप्ताह की यात्रा के घर लौटे छात्रों ने ली राहत की सांस

‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को जारी संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के आंकड़े के अनुसार युद्ध के केवल सात दिनों में, यूक्रेन की दो प्रतिशत से अधिक आबादी को देश से बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय का कहना है कि रूस के हमले के बाद यूक्रेन में कम से कम 227 नागरिकों की मौत हुई है और 525 अन्य लोग घायल हुए हैं। यू्क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस की थल सेना को रोक दिया गया है और मॉस्को अब हवाई हमले कर रहा हे लेकिन खेरसॉन समेत अन्य क्षेत्रों में यूक्रेन की रक्षा प्रणालियां इन हमलों को रोक रही है। उन्होंने कहा, ‘‘कीव ने एक और मिसाइल तथा बम हमले को झेला। हमारे वायु रक्षा प्रणालियों ने काम किया। खरेजॉन, लीयुम-अन्य सभी शहर जहां हवाई हमला किया गया, उन्होंने हार नहीं मानी।’’ कीव के मयेर विताली क्लित्श्चको ने कहा कि राजधानी में रात भर धमाकों की आवाज सुनी गयी।

खेरसॉन में, रूसी बलों ने क्षेत्रीय प्रशासन मुख्यालय, हेनादी लाहुता, पर कब्जा कर लिया। क्षेत्र के गवर्नर ने यह जानकारी दी। खेरसॉन के मेयर इगोर कोल्यखेव ने पहले कहा था कि राष्ट्रीय ध्वज अभी भी लहरा रहा था, लेकिन शहर में कोई यूक्रेनी सैनिक नहीं थे। जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार तड़के देश को दिए संबोधन में राष्ट्र के प्रतिरोध की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसे लोग हैं जिन्होंने एक सप्ताह में दुश्मन की योजनाओं को धराशायी कर दिया है। उनकी यहां कोई जगह नहीं होगी। उनके पास कोई भोजन नहीं होगा। वे यहां एक पल भी शांति से नहीं रह पाएंगे।

प्रमुख खबरें

मराठा आरक्षण पर मनोज जरांगे ने दी 12 सितंबर की चेतावनी, फडणवीस ने बातचीत की पेशकश की

Subhash Chandra Debt Case: 22 हजार करोड़ के दावों पर महज 6.5 करोड़ का सेटलमेंट, Banks अब NCLAT में करेंगे Legal Fight

नेपाल में बारिश से गंडक का बढ़ा जलस्तर, महराजगंज के तटीय गांवों में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

HDFC Bank CEO Shashidhar Jagdishan का बड़ा फैसला, 2026 में Retirement के साथ खत्म होगा शानदार कार्यकाल