Russo-Ukrainian War | रूसी ड्रोन ने यूक्रेन के ओडेसा इलाके में ड्रोन से हमला किया, बंदरगाह पर लगी आग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2023

कीव। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र स्थित बंदरगाह को बीतीरात अपने शाहिद ड्रोन से निशाना बनाया। यूक्रेन की सेना ने यह जानकारी दी। यूक्रेन की सेना के मुताबिक रूस के ड्रोन हमले से अनाज को ढोने के लिए लगा एलिवेटर क्षतिग्रस्त हो गया और वहां के ढांचे में आग लग गई जो देश से अनाज निर्यात के लिए अहम था। यूक्रेन से ओडेसा बंदरगाह के रास्ते विश्व बाजार में अनाज के निर्यात की अनुमति दिए जाने के बाद से रूस इस शहर को अपना निशाना बना रहा है।

इसे भी पढ़ें: Odisha: भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, सरकार ने स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया

उन्होंने बताया कि गत रात धमाकों की कई आवाजें सुनाई दी क्योंकि वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय थी। पोपको के मुताबिक मार गिराए गए ड्रोन का मलबा राजधानी के तीन जिलों में गिरा जिससे गैर रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार सुबह अपने टेलीग्राम संदेश में कहा, ‘‘रूसी आतंकवादियों ने एक बार फिर बंदरगाह, अनाज संग्रहण सुविधा और वैश्विक खाद्य सुरक्षा को निशाना बनाया। दुनिया को इसका जवाब देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Delhi में Cockroach Janata Party के प्रदर्शन से पहले 20000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

होर्मुज में टैंकर हमलों के बाद Crude Oil में उछाल Brent Crude 105 डॉलर पार पहुंचा

राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी सांसद राजघाट से निकले, कल फिर से विरोध प्रदर्शन की तैयारी!

Asian Games में बैडमिंटन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, बोले पूर्व कोच Prakash Padukone