By अभिनय आकाश | Apr 22, 2022
ब्रिटेन के राष्ट्रपति बोरिस जॉनसन इन दिनों भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन से रक्षा, व्यापार और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में आपसी सहयोग को ओर विस्तार देने के लिए विस्तृत चर्चा की। इससे पहले जॉनसन कल गुजरात भी गए थे। उन्होंने गुजरात में हलोल स्थित जेसीबी प्लांट का दौरा किया था। लेकिन इस दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जिसको लेकर काफी चर्चा है। दरअसल, ब्रिटिश पीएम को गांधीनगर से वडोदरा जाना था। भारत सरकार ने इसके लिए गांधीनगर से हलोल के लिए रूसी हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की थी। लेकिन जॉनसन ने उस हेलीकॉप्टर से जाने से मना कर दिया। वजह हेलीकॉप्टर का मेड इन रूस होना था।
ब्रिटेन की अपील के पीछे रूस यूक्रेन युद्ध के प्रति पश्चिमी देशों के नजरिए की भी भूमिका बेहद अहम है। अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों की तरफ से रूस के प्रति सख्त रूख अख्तियार किया हुआ है। यहां तक की भारत दौरे पर आए बोरिस जॉनसन ने रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन को मगरमच्छ तक कह दिया है। इसके साथ ही यूरोपीय देश रूस से हर हाल में दूरी बनाए रखना चाहते हैं चाहे वो वास्तवितक हो या सांकेतिक। अधिकारियों का भारत सरकार से हेलीकॉप्टर बदलने की अपील भी इसी कड़ी का हिस्सा है।