यूक्रेन पर हमले के विरोध में रूस में लोगों ने किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2022

मास्को| यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में मास्को से लेकर साइबेरिया तक रूसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रूस की सरकार हर दिन सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने शहरों में एकत्र होकर जुलूस निकाले और युद्ध के विरोध में नारे लगाए।

देश की पुलिस ने रैलियों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को हुआ विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार की अपेक्षा छोटा था।

ओविडी-इन्फो संस्था के अनुसार, रविवार दोपहर तक पुलिस ने 32 शहरों में कम से कम 356 लोगों को गिरफ्तार किया।

प्रमुख खबरें

Hyundai ने 2027 तक Creta और Bayon की सालाना 2.5 लाख यूनिट बिक्री का रखा लक्ष्य

Chhath Puja से पहले शुरू होगी Yamuna River Cruise, 500 रुपये टिकट और 40 मिनट का सफर

UP Election: कांग्रेस ने 200 सीटों वाले पोस्टरों से किया किनारा, कहा- सपा के साथ गठबंधन पूरी तरह मजबूत

Judicial Officers की रिटायरमेंट उम्र 62 वर्ष करने पर 14 राज्य सहमत, Supreme Court ने जताया संतोष