रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मास्को में विशाल रैली की, यूक्रेन के शहरों पर घातक हमले बढ़ाये गये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2022

ल्वीव(यूक्रेन)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मास्को में देश का झंडा लहराने वाली एक विशाल रैली में शुक्रवार को नजर आये। उन्होंने गोलाबारी और मिसाइल हमले के साथ यूक्रेनी शहरों पर अपने घातक हमले बढ़ा दिये हैं। मास्को पुलिस ने बताया कि दो लाख से अधिक लोग लुझनिकी स्टेडियम के अंदर और इसके चारों ओर मौजूद थे। यूक्रेन से छीने गये क्रीमियाई प्रायद्वीप पर रूस के कब्जे की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर यह रैली की गई। कार्यक्रम में गायक ओलेग गाजमानोव ने ‘मेड इन यूएसएसआर’ गीत गाया, जिसकी शुरूआती पंक्ति थी, ‘‘यूक्रेन और क्रीमिया, बेलारूस और मोल्दोवा की सीमाएं खुलने के साथ ये सब मेरे देश हैं। ’’

इसे भी पढ़ें: कोविड महामारी के बावजूद 181 नई कंपनियां आईं, 10400 नौकरियां सृजित

मिसाइल काला सागर से दागी गई। लेकिन यूक्रेन की वायुसेना के पश्चिमी कमान ने कहा है उसने छह में से दो मिसाइल को नष्ट कर दिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि उसने अस्पतालों पर 43 हमले होने को सत्यापित किया है जिसमें 12 लोग मारे गये जबकि 34 अन्य घायल हो गये। शुक्रवार सुबह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की रक्षा पंक्ति उम्मीद से कहीं अधिक मजबूत साबित हुई है।

प्रमुख खबरें

Mamata को Calcutta High Court से बड़ी राहत, TMC के Bank Accounts पर शर्तों संग हटी रोक।

Sharad Pawar-Shinde मुलाकात पर MVA में घमासान, Sanjay Raut बोले - गद्दारों को सम्मान

Washington में भारतीय Software Engineer का खौफनाक चेहरा, पत्नी को मारकर Girlfriend को भेजी लाश की Photo

2 साल बाद Blake Lively केस पर बोले Justin Baldoni, Emotional वीडियो में पत्नी संग बयां किया दर्द