रूसी थलसैनिक यूक्रेन में घुस गए हैं: रूसी रक्षा मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2022

कीव|  रूसी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि उसके थलसैनिक क्रीमिया के जरिए यूक्रेन में घुस गए हैं। रूसी थलसैनिकों के यूक्रेन में घुसने की मॉस्को की ओर से पहली बार पुष्टि की गई है।

इससे पहले रूस ने केवल यह कहा था कि उसने यूक्रेन के सैन्य हवाई अड्डों, हवाई रक्षा प्रतिष्ठानों और अन्य सैन्य प्रतिष्ठानों पर हवाई एवं मिसाइल हमले किए हैं। मंत्रालय ने कहा कि उसने 83 यूक्रेनी सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट कर दिया है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने रूसी कार्रवाई शुरू होने के बाद पहली बार पुष्टि की कि रूसी थलसैनिक यूक्रेन में घुस गए हैं। उन्होंने कहा कि वे क्रीमिया के पश्चिमोत्तर में खेरसन शहर की ओर आगे बढ़े।

क्रीमिया प्रायद्वीप पर 2014 में रूस के कब्जे के जवाब में क्रीमिया के लिए ताजा पानी प्रदान करने वाले खेरसन स्थित जलाशय पर यूक्रेन ने 2017 में बांध बना दिया था, जिसके बाद इससे क्रीमिया को होने वाली जलापूर्ति रुक गई थी। कानोशेनकोव ने कहा कि रूसी बलों के आगे बढ़ने से क्रीमिया में जलापूर्ति बहाल हो सकेगी।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | हमारा झगड़ा, हमारा समाधान! चीन के मध्यस्थता दावे पर भारत का कड़ा रुख, तीसरे की भूमिका स्वीकार नहीं

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप